Kamal Nath & shivraj :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के ईदगाह हिल्स में हितग्राही सम्मेलन को किया, संबोधित बोलें – कमलनाथ Kamal Nath & shivraj ने सत्ता में आते ही संबल योजना को बंद करने का पाप किया। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईदगाह हिल्स पर हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए संबल योजना बंद करने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ ने सत्ता में आते ही संबल योजना बंद कर पाप किया ।
वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेरे युवा बेटे-बेटियों, हमने संबल में तय कर दिया है कि तुम्हारी उच्च शिक्षा की फीस हमारी सरकार भरवायेगी। इसलिए केवल मन लगाकर पढ़ाई करो और डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर बनकर अपने माता-पिता का नाम रौशन करो। हमने संबल योजना में तय किया था कि एक्सीडेंट में मृत्यु पर 4 लाख और सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये और 5 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिये जायेंगे। कमलनाथ ने सत्ता में आते ही इस योजना को भी बंद करने का पाप किया, इसलिए कांग्रेस को अब वोट लेने का हक नहीं है।
साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोई भी गरीब बिना जमीन और मकान के नहीं रहेगा मैंने संकल्प लिया है कि किसी गरीब को बिना जमीन और मकान के नहीं रहने दूंगा, पट्टा देकर जमीन का मालीक बनाऊंगा और फिर उसी जमीन पर मकान बनाने के लिए पैसे दिलवाउंगा। कांग्रेस ने केवल जनता को बर्बाद करने का काम किया है। प्रदेश में अपराधियों और गुंडों को छोड़ा नहीं जायेगा, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जायेगा।
वही CM शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार नहीं, परिवार चला रही है। मेरे भांजे, भांजियों, बहनों और भाईयों की जिंदगी कैसे बेहतर बने, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी-2 में बेटियों को 50 लाख रूपये तक साल की फीस देने का प्रावधान किया है। हमने गरीबों को फ्री में राशन देने का काम किया। नगर और वॉर्डों के विकास के कामों की जिम्मेदारी महापौर व पार्षदों की होती है। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से अनुरोध करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी बहन श्रीमती मालती राय और पार्षदों को विजयी बनाइये, ताकि विकास के काम सुचारू रूप से हो सकें।
