VD Sharma :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा व उज्जैन के बूथ कार्यकर्ताओं को ऑडियो ब्रिज से संबोधित कर किया आव्हान,बोले – विजय संकल्प को चरितार्थ करने का समय आ चुका है। भाजपा VD Sharma प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा व उज्जैन के बूथ कार्यकर्ताओं को ऑडियो ब्रिज से संबोधित कर आव्हान करते हुए कहा कि विजय संकल्प को चरितार्थ करने का समय आ चुका है,पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल है, हम 16 नगरनिगम जीतकर इतिहास बनायेंगे।
बूथ विस्तारक अभियान में हमने मिलकर प्रत्येक बूथ को जीतने और नगर विजय का जो संकल्प लिया था, उसे बूथ पर चरितार्थ करने का समय आ चुका है। पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो, इसकी कार्ययोजना बनाएं और हर वोट भाजपा को मिले, इस काम में जुट जायें । वही प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने त्रिदेव को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट करना है।
प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुख और बूथ समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता एक्टिव रहे,बूथ के सारे कामों की निगरानी बूथ के त्रिदेव संभालें, उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमें बूथ के कौन से वोट नहीं मिले, इस बार वे हमें मिलें, उसके लिए क्या प्रयास हो सकता है। हर घर से पार्टी को वोट मिलें, इसके लिए रणनीति बनायें। उन्होंने कहा कि 6 और 13 जुलाई को मतदान होगा, प्रत्येक बूथ पर उसके पूर्व की व्यापक तैयारियों में जुट जायें।
वहीं वी डी शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार के साथ ही जनसंपर्क अभियान में झंडे, स्टीकर, पोस्टर और बेनर के साथ पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। मतदान के दिन पार्टी की विजय का माहौल बूथ पर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षा काल प्रारंभ हो चुका है।
बारीश होने के कारण मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए बूथ के सभी कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखें हुए हे कि हमें अपने बूथ पर रहने वाले बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक ले जाने की सुभीदा रखे है। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों के वोट पहले डलें इस बात की भी चिंता करना है। हमारा कोई भी पार्टी समर्थक वोट डालने से वंचित न रहे इस बात पर बूथ टोली विशेष ध्यान दें। हमें इस बार अपने बूथ पर पार्टी के पक्ष में 51 प्रतिशत मतदान करवाना है।
उन्होंने उदयपुर में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जब आप जनसंपर्क के लिए जायें तो जनता को यह बतायें कि कांग्रेस के राज में आम लोगों पर आक्रमण की घटनाएं हो रही हैं। क्योंकि कांग्रेस के ही लोग इस प्रकार की ताकतों का समर्थन करते हैं। लोकतंत्र में मतदान ही ऐसा महत्वपूर्ण समय है, जिसमें वोट के माध्यम से ऐसी ताकतों का समर्थन करने वाले लोगों को हम जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश, प्रदेश और हमारे नगर में विकास की जो गंगा बहाई है, उसके आधार पर हम पूरा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे।
