कांग्रेस परिवार पर लगाए गए आरोपों को बताया बेबुनियाद, राहुल गांधी के साथ ईडी दफ्तर पहुंचेंगे सभी राज्यसभा सांसद

Rajya Sabha :- कांग्रेस के बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को जारी किए गए प्रवर्तन निदेशालय के समन के मुद्दे पर Rajya Sabha राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

कांग्रेस के बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को जारी किए गए प्रवर्तन निदेशालय के समन के मुद्दे पर कांग्रेस रविवार को देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा की कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है। जहां सभी राज्यसभा सांसद और पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस दफ्तर 24 अकबर रोड से ईडी मुख्यालय तक मार्च करि जाये गी।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि नेहरू और गांधी परिवार ने कभी भी कोई लोन नहीं लिया। उसके बावजूद भी उन्हें बदनाम करने का साजिश रचा जा रहा है, इसकी हम निंदा करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में इस समय डराने धमकाने का माहौल चल रहा है, बुलडोजर वाली संस्कृति चल रही है। जिसका देश के कानून और संविधान में कहीं जिक्र नहीं है। फिर भी मनमाने ढंग से गरब लोगों के घर और मकान तोड़े जा रहे हैं। जो काफी मेहनत से बनायेगे है।

वही दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान इन के लिए कोई मतलब नहीं रखता यह पद की शपथ लेते हैं निष्पक्षता के साथ काम करने का वादा जनता से करते हैं मगर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी पक्षपात कर रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्ग विशेष के खिलाफ इन लोगों ने जो अभियान चलाया हुआ है इसका कड़ा विरोध करते हैं। मालूम हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13 जून को ईडी के सामने पेश होना है।13 जून को राहुल की पेशी पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने अपने सांसदों से कहा है कि वे 13 जून की सुबह दिल्ली में मौजूद रहें।