Health Camp Rajgarh :- इस भागती दौड़ती जिंदगी में हर गरीब को दवाई का इलाज कराने में परेशानी होती है तो इसी सिलसिले में राजगढ़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और इसी के साथ राजगढ़ के मंत्री भी शामिल हुए . राजगढ़ मे आयोजित जिला स्तरीय Health Camp स्वास्थ शिविर में शामिल हुए पर प्रभारी मंत्री, कहा- ये शिविर दिन भर चलना चाहिए, हम चले जाएं इसका मतलब ये नही शिविर खत्म। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों में स्थापित स्वास्थ्य शिविरों में चिन्हित गंभीर बीमारियों के मरीजों एवं अन्य मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।उक्त दो दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लेने वाले उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिले के प्रभारी डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मौजूदा जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश की पूर्व एवं वर्तमान स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराया।
साथ ही अंत में उक्त शिविर की सुविधा प्रदान करने वाले चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि यह शिविर दिन भर लगे, सभी को सुविधा मिले, सभी लोग ड्यूटी पर हों, हम चलें, इसका मतलब यह नहीं है कि कैंप खत्म हो गया है।
हर कोई अपने अपने समय में रहेगा और बीच-बीच में मुझे वीडियो शॉर्ट भेजता रहेगा। उक्त कार्यक्रम में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी प्रदीप शर्मा, सीएमएचओ डॉ दीपक पिप्पल सहित राजगढ़ जिले के प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद प्रभारी मंत्री अपने आगामी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये। और साथ ही लोगों ने इससे शिविर में बहुत आनंद उठाया और अपने रोक कभी अच्छी तरीके से इलाज करवाया. मंत्री जी ने भी साथ मौजूद गण ने सब को सलाह दी कि अपने स्वास्थ्य का हमेशा ध्यान रखें.
