राजगढ़ जिले के बोड़ा जोड़ से 1 देशी कट्टा व 2 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ राजस्थान का 26 वर्षीय युवक

Rajasthan Rajgarh District :- राजगढ़ जिले में लगातार हो रही बाइक व अन्य चोरी सहित अपराधों की घटनाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से Rajasthan Rajgarh District राजगढ़ जिले में पुलिस के द्वारा एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों को रोककर कागजात संबंधित दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं, और Rajasthan Rajgarh District आरोपियो की धरपकड़ कर उन्हें जेल की सलांखो के पीछे भी पहुंचाया जा रहा है, जो कि निरंतर जारी है।

उसी क्रम में राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ थाने की पुलिस को सागपुर जोड़ पर रोको टोको अभियान के तहत लागए गए चेकिंग पॉइंट्स के दौरान 1 आरोपी को एक देशी कट्टा व दो ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। बुधवार को उक्त मामले की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया ने बताया कि, राजगढ़ जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध हथियारों के तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद व एस.डी.ओ.पी. नरसिंहगढ़ भारतेंदु शर्मा द्वारा थाना प्रभारी नरसिंहगढ को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी तारतम्य मे थाने के उप निरीक्षक राकेश दामले थाने से रवाना होकर कस्बा भ्रमण व रोको टोको अभियान के तहत सागपुर जोड़ पर थे कि विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बोडा जोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति कहीं जाने के लिये बस का इंतजार कर रहा है, जिसने अपनी कमर में एक देशी पिस्टल खोंस रखी है उक्त सूचना की तस्दीक के लिए वे हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर सूचना रवाना होकर बोडा जोड़ पहुँचे, जहाँ पर एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताये गए हुलिये का दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा ,जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया व उसकी तलाशी ली गई,जिसकी बांयी तरफ कमर मे एक देशी पिस्टल खुरसी हुई मिली ।

जिसे सुरक्षा की दृष्टि से चैक किया गया तो मैंगजीन मे दो जिन्दा कारतूस लगे हुए मिले, जिन्हे सावधानी पूर्वक निकाला गया।

उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम धनराज पिता जगदीश गुर्जर उम्र 26 साल निवासी ग्राम मनपसर कोलूखेड़ी थाना दांगीपुरा जिला झालावाड़ राजस्थान का होना बताया। उक्त व्यक्ति से देशी पिस्टल रखने के संबंध में लायसेंस की मांग की गई तो कोई कागजात नहीं होना बताया।

आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की परिधि में दण्डनीय पाया जाने से,मौके पर से आरोपी से एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस विधिवत जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया , तथा आरोपी को विधिवत अभिरक्षा मे लेकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 310/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना नरसिहंगढ रविन्द्र चावरिया व उनकी टीम उप निरीक्षक राकेश दामले , आरक्षक केशव सिहं राजपूत, मनोज परिहार ,राघवेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र रघुवंशी, सुनील मिणा, नीतेश कुमार, राजमल, अंकित पाण्डे, व सैनिक राजेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही व महत्वपूर्ण योगदान रहा।