Water shortage Bhopla :- राजधानी में जारी है Water shortage पानी की किल्लत. तेज गर्मी के बीच पानी को तरस रहे राजधानी के लोग. महिला कांग्रेस ने निगम मुख्यालय के सामने मटके फोड़ कर जताया विरोध. जिलाध्यक्ष का आरोप वास्तविकता छोड़ गुमराही वाली बातें कर रहे निगम अधिकारी.
पानी की किल्लत का निराकरण नहीं हुआ तो यह सीएम हाउस का घेराव करेगी महिला कांग्रेस
राजधानी भोपाल में गर्मी के तीखे तेवर के चलते अब शहर में पानी की खपत भी बढ़ी है, मगर नगर निगम पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। पानी की विकराल होती समस्या के बीच पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने शहर के माता मंदिर स्थित नगर निगम निगम आयुक्त कार्यालय के सामने पानी के मटके फोड़कर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
नगर्वमे उपजे जल संकट पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियो ने नारेबाज़ी कर जमकर हंगामा किया,
कांग्रेस महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष संतोष कसाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में नगर निगम ने कोलार जल प्रदाय की पाइप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य किया मगर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा कि निगम 40 घँटे में कार्य को पूरा करने की बात कर रहा है मगर वह कौन से 40 घंटे हैं जिसमें कार्य को पूरा किया गया है जबकि हकीकत यह है कि पिछले 4 दिनों से भोपाल की जनता पानी के लिए तरस रही है। संतोष कसाना ने आगे कहा कि स्वयं उनके ही वार्ड में पिछले चार दिनों 1 बून्द भी पानी नही आया है जबकि अधिकारी पानी सप्लाई की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को गुमराही वाली बात बंद कर के धरातल पर आकर वास्तविक स्थिति देखना चाहिए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही पानी की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस सीएम शिवराज के बंगले का घेराव करेगी।