Tikamgarh :- आज के समय में अगर किसी का मोबाइल गुम जाए तो मिलना जैसे नामुमकिन है पर लेकिन हमारे देश की पुलिस ने ऐसी नहीं है और ना ही हमारी क्राइम ब्रांच क्योंकि हमारे भारत में भी पुलिस क्राइम ब्रांच और प्रशासन काफी अच्छी तरह से कार्य कर रही है जिससे लोगों के मोबाइल वापस मिल चुके हैं ऐसा ही एक वाकया हमारी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कर दिखाया ।
टीकमगढ़ Tikamgarh पुलिस ने गुम हुए 30 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन लगातार प्राप्त होते हैं। उक्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री प्रशांत खरे ने साईबर सेल टीकमगढ़ को निर्देशित किया गया था। निर्देशों के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एम एल चौरसिया के मार्गदर्शन में पुलिस सायवर सेल टीम द्वारा मोबाईल गुम संबंधी आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के मोबाईलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
सायवर सेल ने लगभग 03 लाख रुपये कीमत के 30 मोबाइलों को टीकमगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किया। जो कि रीयलमी, ओपो, वीवो ,एमआई,सैमसंग, टैक्नों, इनफिनिक्स, मोटोरोला, वन प्लस आदि कम्पनी के हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। उक्त गुम हुए मोबाईल व्यापारी, अध्यापक,कर्मचारी,स्टूडेंट, किसानो आदि के थें। इनमें से कुछ आवेदक ऐसे है, जो मोबाईल खरीद ही नहीं पायें, कई लोगो द्वारा बताया गया कि रास्ते में काम पर जाते समय मोबाइल गुम हो गया था।
परन्तु जब आज सायवर सेल द्वारा मेरा मोबाइल खोजकर वापिस किया गया, तो मुझे बहुत खुशी हुई। मोबाइल धारकों को मोबाइल वापस मिलने पर सभी के चेहरे पर पुनः मुस्कान आ गयी। मोबाईल मालिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं सायवर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया हैं। उक्त उल्लेखनीय कार्य में सायवर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक नगायच , प्रधान आरक्षक रहमान खान, आरक्षक मुकेश राजगीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।
