अब एलन मस्क का हो जाएगा ट्विटर? टेस्ला सीईओ के ऑफर पर फिर से विचार कर रही कंपनी

Elon Musk :- दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल और टेस्ला कंपनी के सीईओ Elon Musk एलन मस्क के ट्विटर खरीदने की चर्चा एक बार फिर से जोर पकड़ रही है। खबर है कि ट्विटर इंक ने एलन मस्क के 43 अरब डॉलर के प्रस्ताव पर फिर से विचार करना शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी रखने वाले जुड़े सूत्रों के अनुसार रविवार को दोनों पक्षों के बीच बिड को लेकर एक मीटिंग हुई। इसके बाद से यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या अब ट्विटर एलन मस्क का हो जाएगा। मस्क ने पिछले हफ्ते खुलासा किया कि उनके पास 46.5 बिलियन डॉलर का फाइनेंसिंग है।

9.2 फीसदी हिस्सेदारी ले चुके हैं मस्क

इससे पहले एलन मस्क ट्विटर को खरीदने के लिए भारी रकम देने को तैयार बैठे हैं। मस्क ने ट्विटर के हर एक शेयर के लिए 54.20 डॉलर देने की पेशकश रखी है। इस हिसाब से कंपनी की वैल्यू 43 अरब डॉलर के आसपास होती है। एलन मस्क पहले ही ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीद चुके हैं। अपने ऑफर के साथ ही उन्होंने ट्विटर को आगाह भी किया है कि अगर उनका ऑफर नहीं माना गया तो वह कंपनी में अपने निवेश पर नए सिरे से विचार कर सकते हैं।

54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर ऑफर

एलन मस्क के पास सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को खरीदने के लिए 46.5 अरब डॉलर का फाइनेंस तैयार है। मस्क ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि वह ट्विटर के साथ एक समझौते पर बातचीत करने की कोशिश में हैं। मस्क ने पिछले सप्ताह 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था। यह राशि करीब 43 अरब डॉलर बैठती है। टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव अधिकारी मस्क ने अमेरिका के मार्केट रेगुलेटर के पास दिए डॉक्यूमेंट्स में कहा था कि वह ट्विटर के सभी शेयरों को 54.20 डॉलर के हिसाब से नकद के रूप में खरीदने के लिए एक बिड प्रप्रोजल की संभावना तलाश रहे हैं।