अस्पताल न ले जा पाने के चलते चली गई थी पति की जान, महिला ने पूरे गांव के लिए पेंशन के पैसों से खरीदी एम्बुलेंस

Fatehpur Rajasthan :- राजस्थान Fatehpur Rajasthan के फतेहपुर शेखावटी में एक महिला ने एक घटना के बााद पेंशन और बचत के रुपयों से गांव के लिए 10 लाख रुपए की एंबुलेंस खरीदी। दरअसल, करीब 4 साल पहले नीमकाथाना की निवासी धर्मा देवी के पति रिटायर्ड सुबेदार को हार्ट अटैक आया था।

एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। महिला ने तभी से पैसे जोड़ने शुरू कर दिए और अब 10 लाख रुपए की एंबुलेंस खरीद कर गांव के अस्पताल को सौंपी। जिससे एंबुलेंस ना मिलने से किसी के साथ अनहोनी ना हो जाए इससे गांवड़ी सहित आठ गांव-ढाणियों के मरीजों को नीमकाथाना अस्पताल तक ले जाया जा सकेगा।

धर्मा देवी के बेटे और सरपंच शेरसिंह तंवर ने बताया कि उनके पिता रावतसिंह तंवर को चार साल पहले हार्ट अटैक आया था। एंबुलेंस नहीं मिली। इससे अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई, जिससे पिता को नहीं बचा सके। तभी से मां धर्मा देवी और भाईयों ने संकल्प लिया था कि गांव के लिए एंबुलेंस खरीदकर देंगे।

पति की मौत के बाद लिया प्रण

धर्मा देवी के बेटे औप गांव के सरपंच शेरसिंह तंवर ने बताया कि उनके पिता रावतसिंह तंवर को चार साल पहले हार्ट अटैक आया था। रात के समय एंबुलेंस या गाड़ी नहीं मिली और अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण हुई। जिससे उनके पिता नहीं बच सके। उसी समय के बाद उनकी मां धर्मा देवी और उन भाईयों ने कसम ली की गांव के लिए एंबुलेंस खरीदकर देंगे। जेसे गांव मे होनी वाली मरितु होने से बचाई जा सके।

गांवड़ी में एक उपस्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां एएनएम बैठती हैं। गंभीर स्थिति में मरीज को नीमकाथाना व जयपुर ले जाना पड़ता है। पहाड़ी एरिया होने से नीमकाथाना से एंबुलेंस आने में भी समय लगता है। पर अब गांव में आसानी से एंबुलेंस मिल सकेगी। एंबुलेंस संचालन का पूरा खर्चा धर्मा देवी वहन करेंगी, जिसमें डीजल, ड्राइवर की सैलेरी, मरम्मत आदि शामिल है। मरीजों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

जरूरतमंदो के लिए फ्री है एंबुलेंस

धर्मा देवी से बात करने पर पता चल की जरूरतमंद गंभीर रोगियों के लिए जयपुर एसएमएस अस्पताल तक भी एंबुलेंस सेवा मिलेगी। गांवड़ी से नीमकाथाना के लिए एंबुलेंस निशुल्क रहेगी। एंबुलेंस का संचालन गांवड़ी में एक कमेटी करेगी और इसके लिए एक मोबाइल नबंर भी जारी करेंगे ताकि लोगों को कोई समसिया नहीं हो। इसमें वेंटिलेटर,ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे जरूरी उपकरण ऑपलाभद भी दी गई हैं।