Collector Jabalpur :- जबलपुर में भू माफियाओं का कारवां रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर जगह यह भू माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर कर बैठे हुए हैं, जिससे सरकार को भी वह प्रशासन भी परेशान हैं। सरकार को जब उन्हीं की जमीन नहीं मिलेगी तो वह आगे कार्य कैसे करेंगे।
Collector Jabalpur जबलपुर कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी के निर्देश में लगभग 50 एकड़ की जमीन को कब्जे से मुक्त करवाया है। इन भू माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करी है। जानकारी के अनुसार कुछ वक्त पहले ऐसी सूचना मिली थी, कि कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर कर बैठे हैं।
कलेक्टर डोक्टर इलैया राजा टी के निर्देश अनुसार जब इसकी जांच पड़ताल की गई, तो पता चला 50 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है । जिस पर सिर्फ पौधारोपण व पोल्ट्री फॉर्म बनाए गए थे । कलेक्टर के साथ एसडीएम और पुलिस टीम ने इसकी कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने जमीन पर बनी पोल्ट्री फॉर्म वह पौधारोपण किए गए पेड़ों को ध्वस्त कर दिया, और जमीन को वापस अपने कमरे में कर लिया।
माननीय कलेक्टर महोदय जी ने साथ यह भी कहा जितने भी भूमाफिया है। उन्हें इसी तरह ध्वस्त करके हम वापस जमीन कब्जे में लेंगे, जिससे उन लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था लेकर आ सके।इस पूरे कारनामे के पीछे प्रोफेसर एम ए खान था ।
एम ए खान कृषि विश्वविद्यालय में कार्य करता है। जिसको पुलिस शाहपुर के खैरी गांव से गिरफ्तार किया, और इसी के साथ एम ए खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी जमीन पर काफी वक्त से कब्जा क्या हुआ था ।
साथ ही काफी सालों से काम करते हुए एम ए खान में 2009 से ही सरकारी जमीन पर थोड़ा-थोड़ा करके कब्जा करना चालू कर दिया था और आज जब इस बात का खुलासा हुआ तो पता लगा कि उसके पास 50 एकड़ सरकारी जमीन का कब्जा है।
