Crime Indore :- हमारे देश में नारियों को देवी का रूप कहा जाता है और अगर वही देवी चाकू चलाकर आप को घायल कर दे तो क्या आप उसे देवी कहेंगे ? छोटी मोटी बातों पर हो रहे विवादों में आए दिन शहर में चाकूबाजी Crime Indore की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ठीक उसकी प्रकार की एक और ख़बर निकलकर सामने आई है।
पहले तो बस लड़के ही चाकूबाजी करते थे, और बदमाशियां करते थे, लेकिन अब लड़कियां भी चाकूबाजी करने लगी है। और बदमाशियां भी चालू कर दी हैं, जिससे लोगों को और भी डर लगने लगा है। बताया जा रहा है, की मंगलवार को एमआईजी थाना क्षेत्र में एक बदमाश लड़की ने होटल पर सिगरेट पी रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
जिससे युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है, कि युवक का कसूर बस इतना था। कि वह सिगरेट पी रहा था, और उसका धुआं लड़की पर चला गया। इस बात से नाराज होकर बदमाश लड़की (गुंडी) ने अपनी जेब से चाकू निकाला और हमला कर फरार हो गई। हालांकि आप तस्वीर में देख सकते हैं पीले कपड़े पहने वाली लड़की ने दिलेरी से चाकू निकालकर खड़ी है, और और यह तस्वीर साफ-साफ जाहिर करती है किसी लड़की ने युवक पर चाकू से हमला किया।
एमआईजी थाने में फरियादी युवक संदीप भगत निवासी, लाल बगीचे ने पुलिस को बताया कि वह नेहरू नगर की 9 नंबर गली में कान्हा सरकार होटल पर सिगरेट पीने गया था। तभी वहां आरोपी लड़कियां अपने दोस्तों के साथ बैठी थी।
सिगरेट पीने के दौरान सिगरेट का धुआं एक लड़की पर चला गया, इस बात से नाराज होकर चारों लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की और एक अन्य लड़की ने चाकू मार उसे घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
