मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर :- हर रोज एक पेड़ लगाना है और पर्यावरण को बचाना है। शिवराज सिंह चौहान का यह नारा पूरे मध्यप्रदेश में गूंज रहा है। जिससे उनका मानना है अगर हम रोज पेड़ लगाएंगे तभी हम पर्यावरण को बचा पाएंगे।
जबलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भेड़ाघाट पहुंचे और वहां का जायजा लिया। साथ ही साथ अपना संकल्प भी पूरा किया। शिवराज सिंह चौहान जिस भी जगह जाते वह एक पौधा लगाते और यहां उनका संकल्प है कि वह रोज एक पेड़ या पौधे लगाएंगे जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।
प्रति दिन एक पौधा लगाने के अपने संकल्प के कार्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भेडाघाट स्थित मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के मोटल परिसर में चीकू और सीताफल का पौधा रोपण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश पर्यटन निगम की होटल में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके क्षेत्र की समस्याएं सुनी और जनप्रतिनिधियों से अपने – अपने क्षेत्रों में आमजनों को वेक्सिननेशन के प्रति प्रेरित करने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सभी जरूरी उपाय अपनाने का आग्रह किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल ना हो इसके लिये आम जनों के सहयोग से सभी जरूरी सावधानी बरती जाये साथ ही शत – प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए आमजनों को प्रेरित किया जाए।
इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के साथ जितनी भी योजनाएं हैं उनका भी सही क्रियान्वयन हो, इसकी मॉनिटरिंग भी जनप्रतिनिधि करें। भेड़ाघाट प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल तिवारी के घर भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
गौरतलब है कि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के पिता स्वर्गीय श्री राम प्रसाद तिवारी का निधन कुछ दिन पूर्व हो गया था। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।