देर रात महा नददा स्थित लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग

महानंदा/जबलपुर :- देर रात महानंदा क्षेत्र स्थित लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई। जिससे टाल में रखी लकड़ियां धू धू कर जल उठी। आग इतनी भीषण थी कि आस पास के घरों को खाली करा लिया गया था। अग्नि हाद से की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

भला तो यह था कि हादसे में किसी भी प्रकार जनहानी नही हो पाई। टाल में लगी भीषण आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों समेत कई थानों के बल पहुँच गया था। हालांकि आग लगने का कारण पता नही चल सका है।

वहीँ अग्नी हादसे की भयावहता को भाँपते हुए मोके पर पहुँचे पुलिस के आला अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड को अलर्ट करते हुए घटना स्थल पर एम्बुलेंस और 108 के वाहनों की तैनाती कर दी गई थी। देर रात तक आग पर काबू पाने में लगे रहे फ़ायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भला तो यह था कि इस अग्नि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानी नही हुई।

जानकारों के अनुसार टाल से सटे हुए 4 और लकड़ी के टाल हैं इसके अलावा जँहा हादसा हुआ समीप ही दवाओं और सेनेटाइजर का भी गोदाम है आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मी और मोके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट हो गए थे।

बहरहाल देर रात दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। हालांकि आग कैसे लगी यह अभी पता नही चल सका है। लेकिन दमकल कर्मियों की सतर्कता और ततपरता से इस भीषण अग्नि हादसे को काबू पा लिया गया। जिससे आग आस पास के टालो तक नही पहुंच पाई और बड़ा हादसा होने से बच गया।