भारतीय जनता पार्टी ईकलौता राजनीतिक दल है। जिसने आदिवासी दलित समुदाय के विकास की चिंता की है। यह दावा भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भावर ने किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय का सिर्फ शोषण किया है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा आदिवासी समुदाय के हित संरक्षण के लिए समर्पित है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भावर ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है। आदिवासी समुदाय समग्र विकास के काम शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के बिना देश का उद्धार मुश्किल है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने इस समुदाय का सिर्फ शोषण किया है। भाजपा जब सत्ता में आई तब से राष्ट्र और आजादी के लिए समर्पित वीरों की परख शुरू हुई भाजपा ने ही इनके जन्म और बलिदान स्थल का उत्थान कर आया है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भावर के मुताबिक 16 सितंबर को मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मार्गदर्शन देंगे इसके साथ ही 18 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भी रूपरेखा तय की जाएगी। हालांकि अब देखने वाली बात है 16 सितंबर को मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में क्या निर्णय निकलते हैं।
भावर ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ ही हमारे वीर आदिवासी जननायकों के इतिहास को लोगो तक पहुंचाने और उन्हें याद करने कार्य भी किया गया. केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही हमारे महापुरुषों की जन्मस्थली, कर्मस्थली और बलिदान स्थली को संवारने और सहजने का कार्य किया गया.
चाहे मुगलों से लोहा लेना हो, अंग्रजो की नीतियों का विरोध या स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लेना हो, हमारे प्रदेश और विशेषकर महाकौशल की भूमि पर रानी दुर्गावती, शहीद राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह, वीर बिरसा मुंडा, वीर टंट्या मामा भील, क्रांतिकारी तेजा भील, वीर तिलका मांझी जैसे अनेकों आदिवासी जननायकों ने अपने प्राणों की परवाह किये बिना मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है.
आने वाली 18 सितम्बर को हमारे वीर बलिदानी राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस है जिसके परिपेक्ष्य में जबलपुर संसदीय क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम हो रहे है और उनके बलिदान दिवस पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है जो आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे और क्षेत्र के लगभग 3 हजार आदिवासी जन शामिल होंगे.
इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज टेकाम, महामंत्री मुकाम सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक नत्थन शाह, प्रदेश मंत्री संजय मरकाम, मोर्चा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष आशीष सरयाम उपस्थित थे.