गोटेगांव :- भारत देश में भ्रष्टाचार बढ़ता ही चला जरा है। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया की अब हमारे देश के किसानो और गरब लोगो को भी नहीं छोड़ रहा।
इसी तरह मध्यप्रदेश के गोटेगांव लॉठगाव खरीदी केंद्र राम निवारी वेयर हाउस मैं जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की।
जबलपुर लोकायुक्त की टीम को सूचना लगते ही तुरंत गोटेगांव पहुंच कर छापा मारा और गुन्हे गार के ऊपर धारा 7 ( क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई भी की।
टीम ने मूंग खरीदी प्रबंधक एवं सर्वेयर को साक्ष्य के साथ पकड़ा। लोकायुक्त छापे से सोसायटी महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। रिश्वत मांगने पर शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई करने पहुंची लोकायुक्त की टीम साक्ष्य के साथ मामला कायम किया है।
लोकायुक्त को रंगे हाथों रिश्वत लेने आरोपी को पकड़ने असफल हुई है। आरोप यहाँ है कि किसान अपनी मूंग खरीदी केंद्र लेकर पहुंचा तो खरीदी प्रबंधक शरद जैन एवं सर्वेयर महेंद्र पटेल द्वारा ₹20000 की रिश्वत मांगी गई। इसकी शिकायत किसान ने जबलपुर लोकायुक्त टीम को की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लोग एक टीम ने धारा 7 (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।
एवं लोकेश टीम द्वारा बताया गया। कि प्रबंधक एवं सर्वेयर द्वारा सरकारी रेट पर मूंग खरीदी चलाई हेतु ₹500 प्रति कुंटल के साथ से रिश्वत मांगी गई थी।
जिसकी शिकायत होने पर कार्यवाही की गई। कार्रवाई में लोकायुक्त जबलपुर से निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, कमल सिंह उईके, रंजीत सिंह,आरक्षक शरद पाण्डे, अमित मंडल, दिनेश, गोविंद राजपूत, आरक्षक दिनेश दुबे अमित मंडल, आरक्षक राकेश।
घनश्याम सिंह मर्सकोले निरीक्षक लोकायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया की एक किसान से ₹20000 की रिश्वत सोसाइटी प्रबंधक एवं सर्वेयर द्वारा मांगी गई थी।
जिसको रंगे हाथों नहीं पकड़ा गया है लेकिन साक्ष्य के हिसाब से दोनों के ऊपर धारा 7 ( क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
