आधारताल :- जानवर तो सभी को प्यारे होते हैं। पर रोड पर घूम रहे जानवर मौत का कारण बन जाते हैं। कुत्ता,बिल्ली,बैल,बकरी,गाये यह सब घर में तो पाले जाते हैं पर अगर यह जानवर रास्ते में आ जाए तो मौत का बहुत बड़ा कारण है। ऐसा ही एक मामला हमारे जबलपुर शहर में नजर आया जो एक बेल ने एक व्यक्ति की जान ले लीया।
बेल के मारने से एक युवक की ईलाज के दौरान मौत हो होगई। आधारताल थाना क्षेत्र में घटित हुई इस घटना में सड़क पर खड़े मृतक विकास केवट को बेल ने मार दिया था। जिससे मृतक की गर्दन में गंभीर चोट आई थी।
यह कोई पहली बार नही जब सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों के कारण यह हादसा हुआ है। इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे घटित होचुके हैं। सड़कों पर आवारा विचरण करने वाले इन जानवरों की वजह से कई बार सड़क दुर्घनाएं भी घटित हो चुकी हैं।
ऐसी घटनाओं को रोकने हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए सड़कों पर आवारा जानवरों के विचरण न किए जाने निगम ने हकागेंग को भी सख्त निर्देश दीए हुए हैं । इसके बाबजूद उसके सड़को पर आवारा जानवरों को निगम की हाका गेंग द्वारा हटाए जाने में नाकाम नजऱ आ रही है।
जिसके चलते एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। बहरहाल युवक की मौत के बाद भी यदि निगम की हाका गेंग चौकना हो जाए तो दोबारा अचानक होने वाली ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सकता है।
इस दर्दनाक मौत से हम सभी को सावधान होना होगा रास्ते में चलते वक्त जानवर को छेड़ना या परेशां नहीं करे और अगर कोई जानवर बीमार है तो उसकी सूचना निगम को दे। जिससे उस जानवर का इलाज हो सके और वह अपनी सही जगह पर पहुंच सके।
मासूम जानवर की सुरक्षा अगर हम करेंगे तभी सुरक्षित रह पाएंगे इसलिए आसपास आवारा घूम रहे जानवरों का ध्यान रखें जिससे लोग सुरक्षित रह सकें और ऐसी दुर्घटनाएं दुबारा न हो।
