अमर बलिदानी राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जबलपुर आएँगे केंद्रीय गृहमन्त्री अमित शाह

अमित शाह :- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम अमर बलिदानी गोंड़ शासक राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह, के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने केंद्रीय गृहमन्त्री अमित शाह संस्कारधानी आएँगे इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिसको लेकर शासन प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

हाईकोर्ट चौराहे पर स्थापित अमर बलिदानियों के प्रतिमा स्थल पहुँचे केंद्रीय पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और तैयारियों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

18 सितंबर को अमर बलिदानी राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जबलपुर आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर – शोर से शुरू कर दी गई है। हाईकोर्ट चौराहे में स्थापित अमर बलिदानियों के प्रतिमा स्थल पहुँचे केंद्रीय पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जानकारी दी।

अमित शाह इसी दौरान आजादी के 75 और आधुनिक भारत कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। और इस कार्यक्रम के राजनीतिक मायने भी होसकते है। दोनों बलिदानियों का आदिवासी समुदाय में काफी प्रभाव है। इनके सम्मान से आदिवासियों के बीच भाजपा की गहरी पहुँच की रणनीति भी होसकती है।

गौरतलब है कि 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेज शासकों ने इन अमर बलिदानी पिता पुत्र को तोप के मुँह से बाँध कर उड़ा दिया था। इन अमर बलिदानियों की शहादत और उनकी पुण्य स्मृतियों को अक्षुण बनाए रखने हर साल बलिदान दिवस पर गोंड़ वशंजों, राजनेतिक, गैरराजनीतिक एवम सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

तो अब देखने वाली बात है। अमित शाह के आगमन में राजनीतिक पार्टियों का क्या होता है, श्रद्धांजलि देने अये अमित शाह जबलपुर में क्या असर पड़ता है यह तो उनके आगमन होने के बाद ही पता चलेगा। कि वे श्रद्धांजलि देने आए हैं या फिर आदिवासियों से रणनीति या करने, या फिर अपने वोट बैंक को बचाने के लिए नाटक भी हो सकता है।